कांकड़

क्‍या और क्‍यों कांकड़ !

कांकड़ यानी वह सीमा जहां से कोई गांव शुरू होता है. गांव की बाहरी सीमा. हर गांव की एक सीमा होती है जहां से उसके क्षेत्र की शुरुआत मानी जाती है. इसी सीमा या लाइन को कांकड़ कहते हैं. थार के गांवों में इस सीमा का बहुत महत्‍व रहा है. अनेक रिवाज इससे जुड़े हुए हैं. शादी के समय, तीन या पांच दिन पहले जब बृज बैठते हैं तो दूल्‍हे और दुल्‍हन के हाथ पर पवित्र धागा, लौह और सीपी से बने कांकड़ डोर बांधे जाते हैं. शायद इसका मतलब यही होता है कि अब शादी तक लड़का लड़की गांव की काकड़ से बाहर नहीं जाएंगे और गांव की सीमा में उन्‍हें किसी तरह की अनहोनी से कांकड़ देवता बचाएंगे. शादी के बाद दुल्‍हन जब पहली बार अपने नए गांव की कांकड़ पर आती है तो नारियल वगैरह तोड़कर बाकायदा एक रस्‍म पूरी की जाती है. कांकड़ डोर को बाद उतार दिया जाता है.

तो यही है कांकड़ और ग्रामीण भारत विशेषकर थार में उसका महत्‍व. हर गांव की कांकड़ अपने में अनेक विशेषताएं समेटे होती है. यही कारण है कि प्रत्‍येक गांव की कोई विशेषता होती है, एक पहचान होती है. उनके रीति रिवाज, संस्‍कृति, गुवाड़ें सब कुछ न कुछ अलग होती हैं. विविधिता होती है. गांव की मजबूत भींते और उनके गिरते लेवड़े अनेक कहानियां कहते हैं. इतिहास के सबसे बड़े मूक साक्षी हैं हमारे गांव. गांव को जानना है तो शुरुआत कांकड़ या शुरुआत से ही करनी होगी. यही ब्‍लाग रूपी इस पहल का उद्देश्‍य है.

आलेख यहां पढें..
विभिन्‍न आलेख पढ़ने के लिए नीचे दाएं ‘आलेख सूची’ में किसी आलेख पर क्लिक करें या ऊपर बने खंड में लिखा पढ़ी,   खोज-ख़बर आदि में जाएं. वीथी में फोटो तथा वीडियो में वीडियो क्लिप देखी जा सकती हैं. अन्‍य माध्‍यमों में कांकड़ की चर्चा देखने के लिए अन्‍यंत्र में जाएं.

आभार !
गांव की बात करने की इस पहल में आप लोगों का स्‍नेह व मार्गनिर्देशन अभिभूत करने वाला है. भविष्‍य में भी इसके यूं ही बने रहने की आशा है. रचनाएं अच्‍छी लगें लिंक आगे भेजें. हम आपके आभारी रहेंगे.

|| डिस्‍क्‍लेमर ||
इस ब्लॉग पर लिखे गए लेख मूलत: लेखक के विचार हैं या सम्‍बद्ध लोगों से मिली जानकारी और अधिकतम सही सूचना पर आधारित हैं. तथ्‍यों को सही सही रखने की कोशिश की जाती है फिर भी परंपरागत या पीढ़ी दर पीढ़ी आ रही जानकारी में किसी तरह की त्रुटि या कमी के लिए क्षमाप्रार्थी रहेंगे. इस तरह की जानकारी में बदलाव संभव है. अन्‍य स्रोत से ली गई सामग्री का उसके साथ ही उल्‍लेख कर दिया जाता है. ‘कांकड़’ की सामग्री या उसके भाग को पुन: प्रकाशित किया जा सकता है। हां, क्रेडिट देना न भूलें। वीडियो ‘यूट्यूब’ पर व फोटू फेसबुक में भी देखे जा सकते हैं.
+++++++++++++++++++++++++++++++++++++++++++++++++++++++

Responses

  1. बहुत खूब कहा है आपने ..

  2. आपके कदम तो अवश्य ही मजबूती से बढ़ेंगे, हौसला बुलंद रखें, सूरतगढ़ यात्राओं की स्मृतियाँ ताजा हो गई हैं।

  3. स्वागत है आपका!

  4. बेहतरीन शुरुआत. इस नयी दुनिया में खुश आमदीद. कुछ कर दिखायेंगे विश्‍वासहै
    सूरज

  5. Prithvi jee,
    This is not a journey of village .it is also a glorious touch of village culture through specific feeling by a very emotional person to the nation as given in past by the CHACHA NEHRU .

  6. very good saheb…आपको तो दूर तक जाना है. नाम प्रभावित करने वाला है… फोटो भी जोड़ें..

  7. hello prithvi ji…
    congratulation for prithvi’s blogs,
    village ke bare me good knowledge dee he… its very good..
    agan congratulation and my good wishes for you….
    dinesh Bansal, SGNR

  8. राम राम सा,
    कांकड़ का इतना नजदीकी और संजीव वर्णन आंखों के समक्ष टूटी भींतें और लेवड़े ला देता है. विश्‍वास है गांवों के बारे में आगे बहुत कुछ पढने को मिलने वाला है, ये सोच ही नई ऊर्जा दे जाती है.

  9. स्वागत है आपका पृथ्वी भाई….बिल्कुल सही कहा है आपने

  10. hi prithvi
    best wishes to your blog and very nice kankad .
    All the best,
    Bhartendu saini
    Editer Daily Evening News
    Hanumangarh

  11. भाजी मजा आ गया वास्‍तव च इंज लगदा जिवें असी पड़ नीं रहे बल्कि खुद उस थां तो पुज गये होइए

  12. well done my dear. Hamesha Rajasthan ke bare me janne ke liye lalayit raha, ummeed hai THAR KE PYASE ke liye aapka blog nakhlistan banega .

  13. आभासी दुनिया में स्‍वागत… आपके नियमित पाठक होंगे..

  14. I am waiting for your book on Dhani. When I was in Hyderabad I visited one Dolar Dhani there and impressed with whole concept. I hope you will include these Dhanis in your book.

  15. it is an amaging step towards soul of india.wish you for a wonderful ultimate

    satpal sain

  16. ब्‍लाग में राजस्‍थानी मिट्टी की खुशबू आ रही है.

  17. पृथ्‍वी जी नमस्‍कार

    अच्‍छा प्रयास है। लिखना जारी रखें।

  18. शुभ कामना. सतत लिखें .सातत्य बना रहे.

  19. यूँ ही लिखते रहे

  20. पहली बात, आपके ब्लॉग का लेआउट काफी आकर्षक है। और उससे भी महत्वपूर्ण आपने शुरुआत एक प्रभावी लेख के साथ किया है। जारी रखें

  21. Wow! Actually this effort is very much leek se hatke.

    Amazing write ups on rural India and its rituals. I have spent considerable time in rural India and I know it is altogether a different experience.

    Please keep hindi little simple, this will help you in broadening your audience. All in all a grand effort. (comment on Indiblogger)

  22. TUSI GREAT HO WADE PRA JI.

  23. बेहद प्‍यारी है आपकी कांकड़. अभिनव प्रयोग. बधाई …

  24. U better than best and suprb btwn all of us.

  25. आपकी लेखिनी प्रबल है. अवणी से धीरज लिए लिखते जाएँ. प्रशंसा तो भीड़ का धक्का है जो निरंतर चलने वाले पथिक को नहीं चाहिए.

    फिर भी अपनी संतुष्टि के लिए कहता हूँ “बहुत सुन्दर”.

  26. Dear Prithvi,

    It is not unexpected for me but i think is a little bit late but extraordinary. Our soul is made of village’s sand and so that there are some responsibilities, you are going to act in abetter and contemporary way, keep it on. Best wishes.

  27. इंटरनेट पर इस समय हिंदी में काफी कुछ लिखा जा रहा है। ऐसे में आपके ब्लाग में नयापन और ताजगी बरकरार है तो यह काबिले तारीफ है। एक पाठक के तौर पर हमेशा आपका सहयोगी बना रहूंगा।
    अमित पाण्डेय

  28. Dear Prithvi,
    When i come to know about blog named KANKAD it was surprising for me. It is very famous in local dialacts and often used at time of marriage when bridegroom first time come to husbands village. we pray at kankad of the village for our well being and happy life.
    - R.K.Nain, Secretary,MDVS
    Ganganganagar, Rajasthan

  29. prithivji,
    meri parlika yatra par ‘aanibhasha’ me aap ki tippni padhi. aap ke prati man se aabhari hu.
    dainik bhaskar me ‘aapni bhash aapni baat’ colum ke liye aap bhi kuch likhe aur mayad bhasha me likhne wale apne mitro se bhi anurodh kare.
    …..kirti rana

  30. Dear Prithvi,

    Kankad, a line of control we can say Dahliz or limit within we can act freely and that is acceptable to the society. Every person is as being a good nationalist have some social responsibilities to our nation. Ones act effects the social image of family, locaility, society and it made nations image, so we should be aware of our limits.

    Regards

    R.K.Nain

  31. Dear Prithvi,

    This is really great job.
    Congrates for writing on rural India.
    Keep it up.All the best.

    Ashok Saharan
    Bikaner

  32. Congratulations Prithvi

    मेरे गांव की मिट्टी मुझसे बहुत मोहब्‍बत करती है, मैंने बस के पीछे आती धूल गांव की देखी है. ..

    Ishwar

  33. आसमां में छेद नजर आता है,
    जरूर पृथ्‍वी ने पत्‍थर उछाला होगा
    लगे रहो अभी डगर बहुत लंबी है…

    with Beeeeeeeeeest wishes.
    - VINOD NOKHWAL, Bhagsar (Pilibangan) Raj.

  34. सुंदर ब्लोग है। शायद यह थार पर लिखा जा रहा एकमात्र ब्लोग भी होगा। बधाई।

    फोंट साइस थोड़ा छोटा लगा, पढ़ने में दिक्कत आई। यदि हो सके तो उसे एक या दो पोइंट साइस बढ़ाएं।

  35. पहली बार आपके ब्‍लाग को देखा और जाना। बहुत अच्‍छी ब्‍लागिंग कर रहें हैं आप। अब नियमित आपके ब्‍लाग पर आना होगा।

  36. Dear पृथ्‍वी,
    such a rajasthni wind i feel. You doing great job to bring rajasthani culture for netizen.

  37. You are really proving that Rajasthan is so beautiful, inspiring and simple civilization to the people who don`t know the beauty of DESERT ( the THAR).
    It may have so many problems but it is ours and open to all.

    Padharo mahare desh

    Sadhuvaad

    Ishwar Singh Rathore
    KV Lalgarh Jattan

  38. Bhai Prithviji, Aapka pyara sa sandesh v kankad ke bare me jaankar achchha laga.mera bharpoor sahyog rahega kankad ko.phir jaldi hi milenge.
    Editir, Marwari Digest Monthly, Gyan Bharti Marg, P.O. PARIHARA (churu)

  39. bhai parthvi ji ram ram apri mail meli gano hark huyo apro blog sav santro .pely var apro blog padyo apri lekhni jabbar cale mokly badhai .
    mukesh kumar ranga
    patarkar dainek bhaskar
    mahajan (bikaner)

  40. पृथ्‍वी जी ये एक बहुत अच्छी शुरुआत है. इससे शहरों मे रहने वाले युवा वर्ग को गाँवों के बारे में जानने का अवसर मिलेगा. मैंने कांकड़ शब्‍द पहली बार सुना है. आभार

  41. मैंने आपकी लगभग सारी पोस्ट पढ़ी है..!सभी में जमीन से गहरा जुडाव नज़र आता है…मैं भी मूल रूप से हनुमानगढ़ का निवासी हूँ इसलिए आपका लिखा घटनाक्रम जाना पहचाना सा लगता है..!बहुत ही अच्छा लिखते है आप ,चित्र सयोंजन भी लाजवाब है..

  42. एक बेहतरीन ब्‍लाग है. हर तरह से अच्‍छा एवं आकर्षक.. लगे रहो.
    - Vipul, Chandigarh

  43. Sahi bolte hon bhai. poora rajaasthan tourism ka site khol rakha hain. sandy se kaphi lagaav hain tumhe. ab toh delhi main aa agaye hon..kyun

  44. झिंडिया नाम का पात्र आपने याद दिलाया और मुझे अपना बचपन याद आया.
    देशभक्ति क्‍या है ?
    अपनी मात़ृभूमि में जो सहजने लायक है उसे सहेजना
    जो संवारने लायक है उसे संवारना और
    जो निर्माण करने लायक है उसका निर्माण करना.
    सहजने, संवारने और निर्माण का आपका यह प्रयास सफल होगा..
    वंदे मातरम
    - ईश्‍वर सिंह ‘विद्यार्थी’

  45. Prithvi g,
    Vande materam.
    गंगानगर में रहते हुए भी मोहन जी आलोक से लंबे समय से बात नहीं हुई थी. आपने नेट के माध्‍यम से उनसे, उनकी नई रचना से और शौक से मिलवाया. धन्‍यवाद.

    -ईश्‍वर

  46. THANX Ji……………..

  47. Prithvi G,

    Badopal ka rahnewala hoon. Padhkar achcha laga.

  48. पृथ्‍वी जी नमस्‍कार

    अच्‍छा प्रयास है। लिखना जारी रखें।

  49. prithvi ji.
    सादर प्रणाम, मैं बीकानेर का रहने वाला हूं. कांकड़ ब्‍लाग देखने के बाद प्रवासी राजस्‍थानी के कारण मेरा राजस्‍थान के प्रति लगाव और ज्‍यादा हो गया. आपका प्रयास सराहनीय है. कोटि कोटि प्रणाम..
    OM PRAKASH BHATTER ,CHANDKHEDA, AHMEDABAD(GUJRAT)

  50. आप राजस्‍थानी भाषा संस्‍कृति सारू जिको कारज कर रिया हो, इन सारू आपने घणा घणा लखदाद. आपसू एक अरज है कि आप भी आपरे ब्‍लाग सूं लोगां ने अपील करो क मायड़ भाषा राजस्‍थानी बोलतां संको मती. हिंदी, अंग्रेजी बोल’र आप बड़ा नि बाजोला. किन्‍हीं राजस्‍थानी मिनख सूं थे हिंदी बोलण री चेष्‍ठा करो तो ओ फुटरो नि लागे, आपरो ओछोपन ही निजर आवै. घम्‍मा घणी सा..
    - विनोद सारस्‍वत, बीकानेर.

  51. Kankad suna suna dekhya pade tavdo jado…… baris re phuvar pade tho bhar javo puro nado.. Harya bharya kheta ri , tu bhaya yad diladi…… Pardesha me bethya ha…. ab pakda la gaon ri gadi…. Kankad me ghusta hi peli thari yad aavli…. ya gadi chutedi sidhi gadh dhankoli javli..

  52. दीपावली, गोवर्धन-पूजा और भइया-दूज पर आपको ढेरों शुभकामनाएँ!

  53. बहुत खूब है भाई आपका कांकड। नहीं हम सब का कांकड।

    -राजू मिश्र


Leave a response

Your response: